{"_id":"62ea5d71d7eca609580e9c28","slug":"demand-to-cancel-the-transfer-of-80-medical-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिप्टी सीएम को भेजे 80 चिकित्साधिकारियों के आवेदन, दस्तावेजों की पड़ताल कर तबादला निरस्त करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिप्टी सीएम को भेजे 80 चिकित्साधिकारियों के आवेदन, दस्तावेजों की पड़ताल कर तबादला निरस्त करने की मांग की
Wed, 03 Aug 2022 05:05 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Aug 2022 05:05 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रांतीय चिकित्सा सेवा एसोसिएशन ने चिकित्साधिकारियों के आवेदन भेजे हैं। एसोसिएशन की तरफ से गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रांतीय चिकित्सा सेवा एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को 80 चिकित्साधिकारियों के आवेदन भेजे हैं। इनके दस्तावेजों की पड़ताल कर तबादला निरस्त करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि तबादले में गड़बड़ी मामले में उच्च स्तरीय अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादले के मामले में करीब चार सौ से अधिक आवेदन पत्रों को एसोसिएशन शासन में भेज चुका है। मंगलवार को 80 आवेदन और भेजे गए हैं। इसमें ज्यादातर लेवल-3 से ऊपर के हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन वैश्य, महासचिव डॉ. अमित सिंह ने बताया कि शासन को पत्र सौंपा गया है। गलत स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विभागवार मांगे जा रहे हैं कर्मचारियों के विवरण
तबादले में गड़बड़ी की आग थम नहीं रही है। अब निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजागणपति आर ने सभी विभागाध्यक्षों से रिपोर्ट तैयार करने वाले कर्मचारियों के नाम पूछे हैं। भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शासन की ओर से तबादला संबंधित पत्रावलियां देखने वाले कर्मचारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत अपने-अपने विभाग के दोषी कर्मचारियों को चिह्नित कर उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन