फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi weather worsens, four flights diverted to Lucknow

Lucknow News: दिल्ली का मौसम बिगड़ा, चार उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

Sun, 19 Apr 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi weather worsens, four flights diverted to Lucknow
लखनऊ। दिल्ली का मौसम शुक्रवार रात अचानक खराब हो जाने से चार उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। लखनऊ से पुणे जा रही उड़ान रनवे व्यस्त होने के कारण आधे रास्ते से लौट आई। बाद में इसे पुणे भेजा गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दिल्ली का मौसम अचानक खराब होने के कारण दृश्यता कम हो जाने से उड़ानें प्रभावित हुईं। हांगकांग से दिल्ली जा रही उड़ान आरएच9457 को रात 11:38 बजे लखनऊ में उतारा गया। करीब चार घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर इसे दिल्ली भेजा गया। वडोदरा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2882 को रात 11:30 बजे लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसमें 138 यात्री और सात क्रू मेंबर थे। मौसम ठीक होने पर रात 12:43 बजे विमान दिल्ली रवाना हुआ।
विज्ञापन


मुंबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2408 को भी रात 11:39 बजे लखनऊ में उतारा गया। इसमें 164 यात्री और चार क्रू सदस्य थे। यह विमान शनिवार तड़के 2:00 बजे दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता से दिल्ली जा रही आकाशा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1804 रात 11:45 बजे लखनऊ भेजी गई, जो तड़के 1:30 बजे दिल्ली रवाना हुई।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ से रात 9:35 बजे पुणे जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6e118 पुणे में रनवे ब्लॉक होने के कारण आधे रास्ते से ही वापस लखनऊ लौट आई, जिसे बाद में स्थिति सामान्य होने पर पुणे भेज दिया गया। विमानों के इस डायवर्जन से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed