फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi Police searches for UP farmers involved in violent mob

दिल्ली पुलिस को हिंसक भीड़ में शामिल यूपी के किसानों की तलाश, इन जिलों के कुछ लोगों की हुई पहचान

Tue, 09 Feb 2021 12:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police searches for UP farmers involved in violent mob
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा करने वाली भीड़ का हिस्सा रहे प्रदेश के कई किसानों को चिह्नित किया है। इस क्रम में दिल्ली पुलिस यूपी ने कुल पांच जिलों के चिह्नित किसानों को नोटिस भी भेजा है। बागपत में नौ किसानों को अब तक नोटिस मिल चुका है। 
विज्ञापन


इन्हें बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली के सीमापुरी पुलिस स्टेशन तलब किया गया है। नोटिस देने के मामले में यूपी पुलिस दिल्ली पुलिस का सहयोग कर रही है।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की जांच के तहत दिल्ली पुलिस ने वीडियो फुटेज कर किसानों को चिन्हित करने की कवायद शुरू की है। इस पड़ताल में यूपी के कई किसानों को चिन्हित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनमें कई वीडियो दिल्ली के नागरिकों ने मुहैया कराए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इन फुटेज से हासिल साक्ष्य को उन्नत फोरेंसिक सॉफ्टवेयर की मदद से इसे पुख्ता सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश करेगी। मालूम हो कि हिंसा में शामिल रहे 50 से ज्यादा लोगों की तस्वीरें भी पुलिस जारी कर चुकी है और कई की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं किदिल्ली पुलिस ने बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर व लखीमपुर खीरी के कई ऐसे लोगों को चिह्नित किया है जो किसान के रूप में दिल्ली गए हुए थे और गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा करने वाली भीड़ का हिस्सा थे। 

दिल्ली पुलिस द्वारा बीते शुक्रवार को बागपत में जिनको नोटिस जारी किया गया है उनमें वहां की देश खाप के सदस्य बृजपाल सिंह का नाम भी शामिल है। 

बृजपाल सिंह 31 जनवरी को आयोजित उस महापंचायत के आर्गनाइजर बताए जा रहे हैं जिसमें गाजीपुर व सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने का फैसला किया गया था। प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस बाबत सवाल पर कहा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस को जो भी सहयोग अपेक्षित होगा वह दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed