फैजाबाद एक्सप्रेस के रद्द होने के बारे में ये बोले अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे का शिकार हुई दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस सोमवार सुबह सुबह 9.45 बजे पहुंची फैजाबाद जंक्शन पहुंची।
बता दें कि रविवार रात 9:05 बजे गढ़मुक्तेश्वर और कंकाठेर स्टेशन के बीच अल्लाबक्शपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जानकारी के मुताबिक कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से अलग हुए चार एसी कोच समेत आठ डिब्बे काफी दूर तक घिसटने के बाद पलट गए।
इस हादसे में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। ट्रेन हादसे में फैजाबाद के भी कई लोगों को चोट आई है। हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई।
रद्द होने के संबंध में ये बोले अधिकारी
हादसे के बाद ट्रेन के क्षतिग्रस्त डिब्बे लखनऊ से मंगवाए जा रहे हैं ट्रेन रद्द नहीं होगी।
फैजाबाद जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक विवेक ने बताया कि फैजाबाद एक्सप्रेस पूरी 19 बोगी के साथ रात में दिल्ली 9:45 बजे रोज की तरह रवाना होगी।
क्षतिग्रस्त चारों एसी को बोगी, दो स्लीपर, एक जनरल व एक लगेज की जगह इतनी ही अतिरिक्त बोगी लखनऊ से मंगाई जा रही है।
सभी आरक्षण कोच व सीटिंग प्लान यथावत रहेंगें। ट्रेन की विधिवत जांच-पड़ताल इंजीनियरिंग महकमा करेगा।