फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi blast: Ram temple security changes, DFMD installed at entrance, darshan now held in seven queues

दिल्ली विस्फोट: राम मंदिर की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, प्रवेश द्वार पर लगा DFMD, अब सात कतारों में हो रहे दर्शन

Tue, 11 Nov 2025 03:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Nov 2025 03:13 PM IST
सार

दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रामभक्तों को अब सात कतारों में दर्शन करवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi blast: Ram temple security changes, DFMD installed at entrance, darshan now held in seven queues
अयोध्या में सुरक्षा हाई अलर्ट मोड पर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विस्फोट के बाद अयोध्या हाई अलर्ट मोड पर है। ऐसे में ही राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यहां प्रवेश द्वार के एंट्री पॉइंट पर ही डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगा दिए गए हैं। यही व्यवस्था यात्री सुविधा केंद्र में भी की गई है। इसके माध्यम से जांच के बाद ही देश दुनिया से आए हुए श्रद्धालुओं को राम मंदिर परिसर के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। यह व्यवस्था आज से ही प्रभावी की गई है। इसके बाद अगले चरण में भी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार होने के नाते श्रद्धालु बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे हैं। वह सभी हनुमानगढ़ी दर्शन करने के बाद राम मंदिर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं पर दिल्ली विस्फोट का कोई खौफ नहीं दिख रहा है। वह अपने भक्ति के रंग में सराबोर हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए और सुरक्षा जांच को बेहतर बनाने की उद्देश्य से अभी तक पांच कतारों में हो रही दर्शन की व्यवस्था भी बदली गई है। अब सात कतारों में श्रद्धालुओं को राम मंदिर के भीतर जाने दिया जा रहा है। इससे भीड़ भी नियंत्रित हो रही है और सुरक्षा एजेंसियों को जांच और निगरानी में भी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हाई अलर्ट...एटीएस ने पांच को हिरासत में लिया, मड़ियांव में डॉक्टर के घर दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी में उतारी आरती, गोसेवा कर गायों खिलाया गुड़-चना, तस्वीरें


अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर वाहनों को चेकिंग के बाद ही भीतर आने दिया जा रहा है। हनुमानगढ़ी और कनक भवन के साथ अन्य मंदिरों और सरयू के घाटों पर भी सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। राम मंदिर के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि हर स्तर पर सुरक्षा को सख्त कर दिया गया है।

विभिन्न एजेंसियां समन्वय के साथ निगरानी और चौकसी बरत रही हैं। एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव है। इससे आकाश की भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 1000 सीसीटीवी कैमरों की मदद से राम मंदिर के आसपास नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed