Delhi Blast: यूपी में हाई अलर्ट...एटीएस ने पांच को हिरासत में लिया, मड़ियांव में डॉक्टर के घर दी दबिश
दिल्ली में सोमवार शाम को हुए विस्फोट को लेकर पुलिस व एटीएस की टीमों ने कई जिलों में छापेमारी की। इस दौरान पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विस्तार
दिल्ली में सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट है। पुलिस व एटीएस की टीमें संदिग्धों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। सहारनपुर में एटीएस ने डॉक्टर अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। वहीं, दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
यूपी डीजीपी ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की समीक्षा की। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर जम्मू कश्मीर पुलिस, एटीएस व लखनऊ पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, डॉक्टर नहीं मिला। टीमें सुबह सात बजे से मौजूद रहीं। लखनऊ अलीगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने कहा कि मड़ियांव में जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस घर में छानबीन की गई है वो डॉ. परवेज अहमद अंसारी का है।
#WATCH | Lucknow, UP: Saiyad Areeb Ahmad, ACP Aliganj, Lucknow Police says, "J&K Police has conducted a search operation at a location here. No one has been arrested so far. This house belongs to a doctor, Parvez Ansari..." https://t.co/6VG0sk3hMP pic.twitter.com/bLQz2hNDR3
— ANI (@ANI) November 11, 2025
राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई गई, वरिष्ठ अफसरों को दिए गए निर्देश
सोमवार को धमाके के बाद ही यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील धार्मिक स्थलों, जिलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं। गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती
लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और बाजारों में भी सुरक्षा बाढ़ की गई। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी
तुरंत पुलिस को दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.