फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delay increased due to fog, passengers worried

Lucknow News: कोहरे में लेटलतीफी बढ़ी, यात्री परेशान

Sun, 31 Dec 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 31 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Delay increased due to fog, passengers worried
रायबरेली। कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई है तो यात्री भी शीतलहर और ठंड के बीच परेशान हो रहे हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा पंजाब मेल देर से आई तो नौचंदी, पद्मावत और नीलांचल एक्सप्रेस भी काफी विलंब से पहुंची। ठंड के कारण यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म पर इधर-उधर टहलते नजर आए।
विज्ञापन


अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल छह घंटे विलंब से आई, जबकि सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस और पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से पहुंची। लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन एक घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

इस ट्रेन को शहर के स्टेशन पर 15 मिनट तक रोका गया। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौन घंटे विलंब से आई। शुक्रवार देर रात प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा देर से आई। बाकी ट्रेनें भी लेट आईं, लेकिन लेटलतीफी आधे घंटे से कम रही। लेटलतीफी की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ठंड में ठिठुरते हुए यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण देर तक रुकी अर्चना ट्रेन
रायबरेली। पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस शनिवार को दो स्टेशनों पर रोका गया। पहले यह गाड़ी रायबरेली स्टेशन पर 15 मिनट ज्यादा रुकी, जबकि ठहराव का समय महज दो मिनट निर्धारित है। दूसरी बार यह गाड़ी बछरावां में लगभग 11 मिनट रुकी, जबकि बछरावां में इस ट्रेन का ठहराव नहीं है। ट्रेन के दो जगह रोके जाने से यह गाड़ी लगभग आधे घंटे लेट हो गई। रायबरेली के स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि आगे कहीं पर ट्रैफिक ब्लॉक था, जिसकी वजह से अर्चना एक्सप्रेस को कुछ देर रोका गया। (संवाद)
रूपामऊ में नीलांचल ट्रेन से कटे कई मवेशी
रायबरेली। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस से शनिवार को रूपामऊ स्टेशन के निकट कई मवेशी कट गए। इससे ट्रेन को रूपामऊ स्टेशन पर कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। रूपामऊ में ट्रेन का ठहराव नहीं है। अमेठी के फुरसतगंज स्टेशन से ट्रेन छूटी और रूपामऊ स्टेशन पहुंचने वाली थी, तभी यह हादसा हुआ।

रूपामऊ के स्टेशन अधीक्षक गणेश ने बताया कि नीलांचल के लोको पायलट ने चार मवेशियों के कटने की जानकारी दी है। हादसे से इंजन या ट्रेन में कोई नुकसान नहीं हुआ, जिससे ट्रेन कुछ देर रुकने के बाद रवाना हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed