फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   degree teachers will soon get appointment.

जल्द भरे जाएंगे डिग्री टीचर्स के 4500 पद

Wed, 05 Nov 2014 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Nov 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
degree teachers will soon get appointment.

प्रदेश के राजकीय और अनुदानित डिग्री कॉलेजों में खाली टीचर्स के करीब 4500 पद जल्द भरे जाएंगे। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने इसके संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


वह शनिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के 29वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने कानपुर आए थे। राज्यपाल ने कहा कि डिग्री टीचर्स के खाली पदों का ब्यौरा राज्य विवि के कुलपतियों से मांगा है।
विज्ञापन


ब्यौरा मिलने के बाद इस सिलसिले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात की जाएगी। कोशिश होगी कि टीचर्स की नियुक्ति जल्द हो जाए।

राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी कैंपस और डिग्री टीचर्स के प्रमोशन में होने वाली देरी को लेकर भी मुख्यमंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया है।

यह भी कहा है कि यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में कर्मचारियों के खाली पद भी भरवाए जाएंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने आए राज्यपाल राम नाईक ने इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में मीडिया से खुलकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यूपी में 24 राज्य विश्वविद्यालय हैं। सभी को पीएचडी की रजिस्ट्रेशन या एडमिशन प्रक्रिया जल्द शुरू करने के आदेश दिए हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी ने पीएचडी आर्डिनेंस 2014 का संशोधन किया है।

‘विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार नहीं बर्दाश्त किया जाएगा’

degree teachers will soon get appointment.

अनुमोदन का प्रस्ताव जैसे ही राजभवन को मिलेगा, वैसे ही फाइल आगे बढ़ा दी जाएगी। एक सवाल का जवाब देते हुए राज्यपाल ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भ्रष्टाचार का एक मामला संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी का आया था, जिसमें कि रिटायरमेंट से दो दिन पहले ही कुलपति को सस्पेंड कर दिया गया था।

सभी कुलपतियों से कहा गया कि जनवरी 2015 से पहले शैक्षिक सत्र 2013-14 का दीक्षांत समारोह करा लिया जाए।

कनिष्ठ सहायक के 80 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती
कनिष्ठ सहायकों के अस्सी फीसदी पदों पर सीधी भर्ती होगी, जबकि बाकी के 20 फीसदी पद समूह ‘घ’ के कर्मचारियों को प्रोन्नति देकर भरे जाएंगे।

शासन ने उत्तर प्रदेश सरकारी विभाग लिपिकीय संवर्ग सेवा नियमावली 2014 जारी कर दी है और इसके साथ ही लिपिक संवर्ग के विभिन्न पदों के लिए वेतन निर्धारण भी कर दिया गया है।

लिपिक संवर्ग में कनिष्ठ सहायक के साथ वरिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पद भी शामिल किया गया है।
कनिष्ठ सहायक का पद छोड़कर बाकी के पद शतप्रतिशत पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे।

वरिष्ठ सहायक के पद पर कनिष्ठ सहायक, प्रधान सहायक के पद पर वरिष्ठ सहायक, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रधान सहायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रशासनिक अधिकारी और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को प्रोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed