{"_id":"68055a39d5eda3a27e07ca92","slug":"defense-minister-unveiled-the-statue-of-dr-vindeshwar-pathak-lucknow-news-c-13-knp1050-1165157-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रक्षा मंत्री ने डाॅ. विंदेश्वर पाठक की प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रक्षा मंत्री ने डाॅ. विंदेश्वर पाठक की प्रतिमा का किया अनावरण
विज्ञापन
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अलीगंज पार्क में पद्म विभूषण विजेता स्वर्गीय डाॅ. विंदेश्वर पाठक की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं, साईं मंदिर सेक्टर ई अलीगंज से सीतापुर रेलवे ट्रैक तक की सड़क का नाम सुलभ स्वच्छ सामाजिक सुधार एवं मानवाधिकार आंदोलन के संस्थापक डाॅ. पाठक के नाम पर रखा। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी माैजूद थे।
उन्होंने कहा कि डाॅ. पाठक स्वच्छता, पर्यावरण, सामाजिक सुधार और मानवाधिकार के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कम लागत में टू पिट सुलभ शाैचालय का आविष्कार कर हाथ से मैला साफ करने वालों की जिंदगी बदल दी। वहीं, सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष कुमार दिलीप ने कहा कि यह संस्था डाॅ. पाठक के बताए रास्ते पर चलेगी और हमेशा लोगों की सेवा करती रहेगी। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, महेश शर्मा, नित्या पाठक, फतेह बहादुर सिंह आदि माैजूद थे।