फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   defense minister rajnath singh will be in lucknow on 21 june

चुनाव जीतने के बाद रक्षा मंत्री बने राजनाथ सिंह 21 को शहर में, दो दिन रहेंगे

Thu, 20 Jun 2019 12:42 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 20 Jun 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
defense minister rajnath singh will be in lucknow on 21 june
लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala
चुनाव जीतने और रक्षामंत्री बनने के बाद राजनाथ सिंह पहली बार 21 जून को लखनऊ पहुंचेंगे। वे दो दिनों तक नगर में रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 जून को शाम 5:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम 6:30 बजे कार्यकर्ता अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रानी लक्ष्मीबाई स्कूल सेक्टर-14 इंदिरानगर लखनऊ जायेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दिलकुशा आवास जायेंगे। जहां पर रात्रि विश्राम करेंगे। 22 जून को शाम बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।
विज्ञापन

बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भाजपा महानगर कार्यालय में बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष टिंकू सोनकर की अगुवाई में हुये कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। 

समारोह के मुख्य अतिथि रहे महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा कहा कि सभी के अथक प्रयासों का नतीजा है कि हर कदम पर पार्टी जीती। अवसर पर मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम, मोर्चा के महामंत्री सौरभ शुक्ला, दीप प्रकाश सिंह, गौरव श्रीवास्तव, चेतन खत्री समेत तमाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed