फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister's birthday celebrated with great pomp

Lucknow News: धूमधाम से मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिन

Fri, 11 Jul 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 11 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister's birthday celebrated with great pomp
रक्षामंत्री के जन्मदिन पर हनुमान सेतु मंदिर पार्किंग स्थल पर हुए कार्यक्रम में मौजूद उपमुख्यमंत
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन बृहस्पतिवार को संसदीय क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। कई जगहों पर समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटे तो तमाम जगहाें पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ महानगर की ओर से हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड पाठ आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, कमलेश मिश्रा, मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव शामिल हुए। सुंदरपाठ भी किया। यहां 74 किलो के बड़े लड्डू का केक काटकर प्रसाद वितरण किया गया। महानगर अध्यक्ष ने अतिथियों को तुलसी की माला, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पार्टी के वरिष्ठ जो 70 वर्ष आयु से अधिक हैं ऐसे 11 कार्यकर्ताओं और 11 स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। चार धर्मगुरुओं का भी सम्मान व अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


ये भी हुए कार्यक्रम
- विधायक डॉ. नीरज बोरा ने टीवी अस्पताल ठाकुरगंज में मरीजों को फल वितरण किए और तीन वाटर कूलरों का उद्घाटन किया।

- लाला लाजपत राय वार्ड में पार्षद राघव राम तिवारी ने 75 कन्याओं का पूजन कर वस्त्र वितरित किए।

- मध्य विधानसभा क्षेत्र में साकेत शर्मा, संदीप शर्मा ने मलिन बस्ती में भोजन व वस्त्र बांटे।
- राजीव बाजपेई ने सुंदरकांड और भंडारा किया।

- पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में 74 पौधे रोपे गए। सीएचसी में इंदिरानगर और भावराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय में फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिख समुदाय ने उप्र. पंजाबी अकादमी सदस्य लखविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में सदर गुरुद्वारे में अरदास की और कैंट स्थित वृद्धाश्रम में भोजन वितरण।

- अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ चौक शाहमीना साहब के दरबार में फूलों की चादर चढ़ाकर राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की दुआ मांगी।
- महिला मोर्चा ने बाल अनाथाश्रम मोतीनगर में बच्चों को भोजन वितरित किया।

- इंडियन राहत फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से हज़रतगंज स्थित हनुमान मंदिर हनुमान मंदिर पर केक काटा गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ट्रस्ट के अध्यक्ष और भाजपा नेता इमरान खान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed