{"_id":"5f16bb5d504ff803e604b974","slug":"defence-minister-rajnath-singh-speaks-on-death-of-lalji-tandon","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालजी टंडन का जाना मेरी निजी क्षति, वो मेरे संरक्षक रहे: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालजी टंडन का जाना मेरी निजी क्षति, वो मेरे संरक्षक रहे: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Tue, 21 Jul 2020 03:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लालजी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे संरक्षक की भूमिका में रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में भाजपा को ऊंचाई देने में बड़ा योगदान दिया है। वह जनसामान्य के लिए एक अभिभावक की तरह थे।
विज्ञापन
जब कोई कार्यकर्ता सोचता था कि लखनऊ जाने पर जब कोई नहीं मिलेगा तो टंडन जी से मुलाकात करेंगे। वो मेरी समस्याओं का समाधान करेंगे।
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती और पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए लालजी टंडन को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन