{"_id":"680523ab0c4b9cd28e09f1a9","slug":"defence-minister-rajnath-singh-said-seeing-the-progress-of-the-country-demand-for-joining-india-will-arise-f-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- देश की प्रगति देख पीओके से उठेगी भारत में शामिल होने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- देश की प्रगति देख पीओके से उठेगी भारत में शामिल होने की मांग
Sun, 20 Apr 2025 10:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Apr 2025 10:11 PM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगले दो साल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा। वह लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं जब देश की प्रगति देखकर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोग भी खुद को भारत में मिलाने की मांग करेंगे। रक्षामंत्री रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से हुए प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय के सभागार में हुए सम्मेलन में रक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले दुनिया में यह धारणा थी कि भारत गरीबों का देश है। अब यह धारणा बदली है। भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंची है। वित्तीय संस्थानों का दावा है कि अगले दो साल में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी की पर्यटन विशेषता को विश्व पटल पर पहुंचाएंगे यूके, यूस, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटक प्रतिनिधि
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, 35 लाख का था पूरा खेल
11 साल पहले भारत में केवल दो फैक्ट्रियां मोबाइल बनाती थीं, आज 270 निर्माण इकाइयां काम कर रही हैं। कभी रक्षा क्षेत्र के छोटे-छोटे उपकरण भी आयात करने पड़ते थे। अब 24 हजार करोड़ का आयुध निर्यात हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राजनाथ सिंह की वजह से लखनऊ में आज वे सारी सुविधाएं मिल रहीं हैं, जो दुनिया के बड़े शहरों में होती हैं। जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, दिवाकर त्रिपाठी, पुष्कर शुक्ला, त्रिलोक अधिकारी और मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग मौजूद रहे।
11 मई को होगा ब्रम्होस मिसाइल फैक्ट्री का शुभारंभ
रक्षामंत्री ने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रम्होस मिसाइल दुनिया भर में निर्यात होगी 11 मई को इसका उद्घाटन होने जा रहा है। संवाद कार्यक्रम में केशव नगर में सड़क निर्माण की मांग पर रक्षामंत्री ने विधायक डॉ. नीरज बोरा को सड़क बनवाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में एक राजकीय डिग्री कॉलेज की मांग भी उठी। राजनाथ सिंह ने कहा कि डॉ. नीरज बोरा हमेशा उनके पास समस्या लेकर आते हैं। पूरा प्रयास होता है कि उसका समाधान हो।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन