{"_id":"6003fd288ebc3e31c87ac641","slug":"defence-minister-rajnath-singh-meets-to-family-members-of-late-kalbe-sadiq","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्बे सादिक के परिजनों से मिलकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकट किया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्बे सादिक के परिजनों से मिलकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रकट किया शोक
Sun, 17 Jan 2021 02:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन रविवार को मुस्लिम धर्मगुरू कल्बे सादिक के परिजनों से मुलाकात कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने यूनिटी कॉलेज में उनके बेटों से मुलाकात की।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल नवंबर में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। सादिक लंबे समय तक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के रहे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इसके पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा नेता व पार्षद रमेश कपूर के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर शोक जताया। उन्होंने रविवार सुबह ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ के छावनी अस्पताल की जमीन पर बनने वाले नये कमांड हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। 40 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस अस्पताल के निर्माण पर 435 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। न्यू कमांड अस्पताल में 788 बेड होंगे। 100 इमरजेंसी बेड की व्यवस्था अलग होगी। अस्पताल में 6 अलग-अलग ब्लॉक होंगे। अस्पताल में तीन से नौ मंजिला तक भवन बनाए जाएंगे और 6 हेलीपैड भी बनवाए जाएंगे। यहां बनने वाली पार्किंग की क्षमता 750 कारों की होगी।