फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   defence minister

Lucknow News: शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जताई संवेदना

Sat, 29 Aug 2026 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
defence minister
शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जताई संवेदना

विज्ञापन

लखनऊ। रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपनों को खोने वाले परिवारों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले चौक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक खरे के आवास पहुंचे, जहां उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने खदरा में स्व. नानक दीन भुर्जी के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। श्री सिंह महानगर में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष स्व.अजय पाण्डेय के घर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा दुख जताया। वहीं चिनहट में उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदर्शन यादव के पुत्र के असामयिक निधन पर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और एमएलसी मुकेश शर्मा सहित कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed