{"_id":"6a175ae1e7042da75900b1d1","slug":"defence-minister-and-chief-minister-will-inaugurate-naval-shaurya-museum-on-30th-lucknow-news-c-13-lko1025-1757676-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौसेना शौर्य संग्रहालय का रक्षामंत्री व सीएम 30 को करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौसेना शौर्य संग्रहालय का रक्षामंत्री व सीएम 30 को करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
निरीक्षण करते मंत्री और अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार देर शाम सीजीसीटी में निर्माणाधीन नौसेना शौर्य संग्रहालय (नौसेना शौर्य वाटिका) के लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। संग्रहालय का 30 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लोकार्पण करेंगे।
मंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि संग्रहालय का शेष कार्य जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौसेना शौर्य वाटिका पार्क नहीं, बल्कि हमारी सेना के बहादुर सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह राजधानीवासियों के लिए राज्य सरकार का एक तोहफा है।
उन्होंने कहा कि गोमती पोत लखनऊ की पहचान बनेगा। साथ ही एक पर्यटन केंद्र के रूप में लोगों को आकर्षित करेगा। इस नौसेना शौर्य वाटिका का निर्माण भारतीय नौसेना और पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। निरीक्षण में परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, महानिदेशक पर्यटन वेदपति मिश्रा, प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल संतोष कुमार सिंह, जिलाधिकारी विशाख जी, नौसेना के कोमोडोर एस दुरई बाबू उपस्थित थे।