फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Defence Expo 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोमती रिवर फ्रंट पर देखा एयर शो

Wed, 05 Feb 2020 05:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 05 Feb 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Defence Expo 2020 Live in Lucknow: update rafale fighter jets america aircraft lucknow
एयर शो का आनंद लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:51 PM, 05-Feb-2020

डिफेंस एक्सपो में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो देखा

डिफेंस एक्सपो में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर शो देखा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
 
 
04:32 PM, 05-Feb-2020
लखनऊ में चल रहे डिफेंस एक्सपो में बोफोर्स तोप सहित कई घातक हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है। भारी संख्या में लोग एक्सपो में शामिल होने जा रहे हैं।  
 
 
विज्ञापन
03:49 PM, 05-Feb-2020
लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक स्टॉल पर वर्चुअल शूटिंग रेंज को देखते हुए।
 

 
03:09 PM, 05-Feb-2020
- भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए नये लक्ष्य रखे गए हैं। इसके लिए कम से कम दो सौ नए डिफेंस स्टार्टअप्स की शुरूआत का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा भारत की स्पेस तकनीक देश की जनता की सेवा करने के लिए काम कर रही है।

- मोदी ने कहा कि हमारे ऊपर अपने देश के साथ ही पड़ोस के देशों को सुरक्षा देना हमारी अपनी जिम्मेदारी है। भारत की डिफेंस महत्वाकांक्षा किसी देश के खिलाफ नहीं है। भारत विश्व शांति का पक्षधर रहा है। आज दुनिया भर में छह हजार से ज्यादा भारतीय सैनिक विश्व शांति स्थापना समूह का हिस्सा है।
02:39 PM, 05-Feb-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, हमारी सरकार में डिफेंस सेक्टर में एफडीआई को 100 फीसदी लाने की अनुमति दी गई है। नियमों को उदार बनाया गया है।

- इसके अलावा, तीनों सेनाओं में समन्वय व रक्षा खरीद में तेजी लगाने के लिए डिफेंस प्लानिंग कमेटी का गठन किया गया है। आज भारत में दो बड़े डिफेंस मैन्युफैकरिंग का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें से एक तमिलनाडु व दूसरा उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में डिफेंस कॉरिडोर में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य है।
 
02:21 PM, 05-Feb-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो में अपने स्वागत संबोधन में कहा कि यूपी देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य तो है ही आने वाले समय में यूपी डिफेंस उपकरणों का हब बनेगा। यह डिफेंस एक्सपो अब तक का सबसे बड़ा एक्सपो है। प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्रालय व योगी सरकार को भी एक्सपो आयोजित करने की बधाई दी।

- 21वीं में विकास की जब भारत की बात होती है तो दुनिया की नजर भारत की तरफ उठती है। आज का यह आयोजन भारत की विश्व में भागीदारी का प्रमाण है। रक्षा व अर्थव्यवस्था की जानकारी रखने वाले जानते हैं कि भारत सिर्फ एक बाजार ही नहीं बल्कि विश्व के लिए एक अवसर है।

- मोदी ने कहा तकनीक का गलत इस्तेमाल और आतंकवाद को देखते हुए दुनिया के तमाम देश अपनी रक्षा तकनीक को आगे बढ़ा रही हैं। भारत भी इससे अछूता नहीं है।

- मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि आने वाले पांच साल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के करीब 25 रक्षा उत्पाद विकसित किए जाएं। बीते पांच वर्षों में डिफेंस के क्षेत्र में तेजी आई है। 2014 के बाद बड़ी संख्या में डिफेंस लाइसेंस विकसित किए गए हैं।

- आने वाले पांच वर्षों में डिफेंस एक्सपोर्ट को 35 हजार करोड तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

- डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में भारत सैकड़ों वर्षों तक डिफेंस एक्सपोर्टर रहा है। आजादी के बाद सबसे बड़ी सेना, सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के बावजूद भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियारों का आयातक बन गया। वर्ष 2014 के बाद बड़े पैमाने नीतियों का निर्माण किया गया।

- बीते पांच-छह वर्षों में डिफेंस उत्पादों की मैन्युफक्चिरिंग में भारत को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सिर्फ सरकारी क्षेत्र तक सीमित न रहे बल्कि निजी क्षेत्रों की भी भागीदारी बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:17 PM, 05-Feb-2020
डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह डिफेंस एक्सपो देश को रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा। इससे करीब ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने एक्सपो का आयोजन लखनऊ में करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया।
01:52 PM, 05-Feb-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो 2020 का शुभारंभ कर दिया है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित थे। इसके साथ ही तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद थे।
 

 
01:34 PM, 05-Feb-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सपो स्थल पर युद्घ साजो-सामान की वैश्विक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अन्य देशों से आए विशिष्ट राजनयिकों व सैन्य प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे। शाम 4.15 बजे उनका काफिला हैलीपैड को निकलेगा।
01:06 PM, 05-Feb-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन करने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया। बता दें कि कार्यक्रम के सिलसिले में पीएम मोदी करीब चार घंटे लखनऊ में रहेंगे। मोदी दोपहर 1.30 से शाम 4.15 बजे तक एक्सपो परिसर में रहेंगे। इस दौरान सेना के लाइव डेमो शो में वायुसेना की ताकत दिखाने वाले एयर शो देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सपो स्थल पर युद्घ साजो-सामान की वैश्विक प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अन्य देशों से आए विशिष्ट राजनयिकों व सैन्य प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed