फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   defence bungalow can be sealed in UP

जब्त हो सकते हैं यूपी के ये बंगले, देखें किन पर है खतरा

Sun, 30 Aug 2015 02:48 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Aug 2015 02:48 PM IST
विज्ञापन
defence bungalow can be sealed in UP

लीज रिन्यूअल के योग्य न पाए जाने के चलते लखनऊ में डिफेंस के 10 बंगले जब्त किए जाएंगे। इस संबंध में रक्षा संपदा कार्यालय से प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

विज्ञापन


इनमें न केवल लखनऊ बल्कि कानपुर और फतेहगढ़ के भी बंगले शामिल हैं। आवश्यक परीक्षण करने के बाद यहां से रक्षा मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। अधिकारियों के मुताबिक वहां से अनुमति मिलते ही जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि देश भर में डिफेंस लैंड पर बने तमाम बंगले दशकों पहले लीज पर दिए गए थे। ये बंगले कैंट क्षेत्र के बाहर स्थित हैं। रक्षा संपदा कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक अब इन बंगलों की लीज एक्सपायर होना शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए मंत्रालय से नवीनीकरण की कार्रवाई आरंभ की गई है। प्रक्रिया के तहत वैध लीजधारकों से आवेदन लिए गए हैं। वहीं जिन्होंने किन्हीं कारणों से ये बंगले दूसरों को दिए हैं, उन मामलों में वसीयत या खरीद-बिक्री संबंधी कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।

न‌िकल सकते हैं और भी मामले

defence bungalow can be sealed in UP

ज्यादातर ने प्रक्रिया के तहत दस्तावेज के साथ आवेदन कर दिया। मगर कुछ मामलों में कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे मामलों का परीक्षण किया गया और उन्हें कई बार नोटिस भेजकर जवाब मांगे गए।

मगर कोई जवाब न मिलने के चलते ऐसे 12 मामलों की रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेजते हुए ये बंगले जब्त करने की संस्तुति की गई है।

इसमें 10 मामले अकेले लखनऊ के हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी शुरुआती दौर में ये मामले सामने आए हैं, जैसे-जैसे नवीनीकरण के लिए अन्य बंगलों का नंबर आएगा तब कई और मामले निकलने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed