{"_id":"5abb994f4f1c1bdb298b459b","slug":"defamation-case-filed-against-rahul-gandhi-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मानहानि का केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 28 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ के स्पेशल सीजेएम कस्टम की कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया गया है। ये केस भाजपा के पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बुधवार को दर्ज करवाया। मामले में 10 अप्रैल को बयान दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित 84 वें अधिवेशन में अपने बयान में कहा था कि देश में मोदी सरनेम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। नीरव मोदी बैंक से 13 हजार करोड़ का लोन लेकर भाग गया। इसके पहले ललित मोदी देश छोड़कर भाग गया। मोदी ने मोदी को लोन दिया और वो देश से भाग गया। देश में मोदी सरनेम भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी एक के बाद एक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है लेकिन युवाओं के पास रोजगार नहीं हैं। हालत ये है कि केवल चार साल में ही युवाओं का भरोसा मोदी से टूट गया है।
विज्ञापन