फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deepti bhardwaj raises question on yogi government.

अमित शाह जी यूपी को बचा लीजिए, सरकार के फैसले कर रहे शर्मसार: भाजपा मीडिया पैनलिस्ट

Wed, 11 Apr 2018 09:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Apr 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
deepti bhardwaj raises question on yogi government.
भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट दीप्ति भारद्वाज - फोटो : amar ujala

उन्नाव रेप कांड पर पूरे देश में यूपी की भाजपा सरकार की किरकिरी हो रही है। अब भाजपा की मीडिया पैनलिस्ट दीप्ति भारद्वाज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले पर गुहार लगाई है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए रेप कांड पर सरकार के रवैये की निंदा की और कहा कि इस तरह के कलंक कभी नहीं धुलेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में अमित शाह व नरेंद्र मोदी को टैग किया है और लिखा कि यूपी में अचानक हुए घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जो कि 2019 के आमचुनाव में भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर सकते हैं।
विज्ञापन

 


 

 

 


दीप्ति ने एएनआई से बातचीत में कहा कि भाजपा में अमित शाह से बड़ा कोई नहीं है। इसलिए मैंने ट्वीट कर उन्हें टैग किया। ये यूपी सरकार की एक असफलता है। हमने महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज उठाई है। ऐसे में एक ताकतवर नेता को बचाने के लिए पार्टी की इमेज को खतरे में नहीं डालना चाहिए।

गौरतलब है कि मामले में बांगरमऊ से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप और हत्या के आरोप लगे हैं। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। जबकि हाईकोर्ट ने स्वत: घटना का संज्ञान लिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed