फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deepawali mela begins from 28 october

गोमती किनारे 28 से लगेगा दीपावली मेला, सप्ताहभर रहेगा आयोजन

Sun, 17 Oct 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
deepawali mela begins from 28 october
दीपावली के मौके पर नगर निगम मेला लगाएगा। प्रदेश सरकार के आदेश पर पहली बार शुरू हो रहे इस आयोजन को लेकर अभी स्थल पर अंतिम मोहर नहीं लगी है, पर गोमती तट का झूलेलाल स्थल सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। मेला 28 अक्तूबर से शुरू होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त ने अफसरों के साथ बैठक की। अब रविवार को जिलाधिकारी व पुलिस कमिश्नर के साथ नगर आयुक्त की बैठक होगी। इसमें मेला आयोजन स्थल पर अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि शासन के जारी आदेश के मुताबिक, पटरी दुकानदारों संग अन्य दुकानदारों की दुकानें भी होंगी। फूड स्टॉल, मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच होगा। पार्किंग का भी बेहतर इंतजाम किया जाएगा। मेले का मकसद पटरी दुुकानदारों को आय बढ़ाने के लिए उपयुक्त प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। मेले के पहले तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उनमें मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली के अलावा स्थानीय लोक गायन, कला व कौशल का प्रदर्शन का कार्यक्रम भी होगा। लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। पीएम स्वनिधि योजना का भी स्टॉल लगाया जाएगा।
प्रमुख दुकानें होंगी आकर्षण का केंद्र
नगर आयुक्त का कहना है कि मेले में ऐसी दुकानों को भी लगवाने की योजना है जो शहर की मशहूर उत्पादों से जुड़ी हैं। ताकि सभी वर्ग के खरीदार मेले में पहुंचे। प्रस्ताव बना रहा है कि मेले में साठ प्रतिशत पटरी दुकानदार और चालीस प्रतिशत अन्य दुकानदारों की दुकानें भी हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed