फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decree of 24-hour power supply in by-elections districts

उपचुनाव वाले जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का फरमान

Mon, 21 Sep 2020 08:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Decree of 24-hour power supply in by-elections districts
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स
उपचुनाव वाले आठ जिलों को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। इन जिलों को अगले आदेशों तक  कटौतीमुक्त आपूर्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के निर्देश पर पावर कार्पोरेशन ने इन जिलों को कटौतीमुक्त आपूर्ति का फैसला किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा की आठ रिक्त सीटों के उपचुनाव जल्द होने हैं। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही इन सीटों के  उपचुनाव का भी एलान किया जा सकता है। प्रदेश में 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये उपचुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं इसलिए भाजपा के साथ-साथ सरकार भी इन सीटों को लेकर खासी गंभीर है।
विज्ञापन


उपचुनाव के मद्देनजर जिन आठ सीटों के  उपचुनाव होने हैं उन जिलों में अगले आदेशों तक कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के निर्देश के बाद स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के मुख्य अभियंता ने मोदीनगर, मुरादाबाद, पनकी व सारनाथ स्थित क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेंटर (आरएलडीसी) को बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अमरोहा, रामपुर, उन्नाव, कानपुर नगर, देवरिया व जौनपुर में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएलडीसी को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि इन जिलों को अगले आदेशों तक रोजाना 24 घंटे कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति की अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश में कानपुर नगर की घाटमपुर, अमरोहा की नौगांवा सादात, जौनपुर की मल्हनी, फिरोजाबाद की टूंडला, उन्नाव की बांगरमऊ, रामपुर की स्वार, बुलंदशहर सदर और देवरिया सदर सीटों पर उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की तरफ से भी इन सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही आयोग की ओर से उपचुनाव की तारीखों का एलान होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है ताकि उपचुनाव में बिजली मुद्दा न बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed