फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   decorations made from waste materials

Lucknow News: बेकार वस्तुओं से बनाए सजावटी सामान

Thu, 25 May 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
decorations made from waste materials
रायबरेली। नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप में बुधवार को भी बच्चों ने खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों के बीच कई तरह के हुनर सीखे। सुबह कैंप का प्रारंभ व्यायाम शिक्षक मो. शोएब हसन खान ने योगाभ्यास से कराया। मो. इस्लाम ने डांस का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यापिका अनीशा तनवीर ने बेकार वस्तुओं का सदुपयोग कैसे करें, इस बारे में बताया और सजावटी सामान बनाने का तरीका सिखाया। पूर्व प्रधानाध्यापक लक्ष्मीकांत शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को सफलता के गुण बताए। एक के दो, दो के चार.. गीत के जरिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। सिलाई एवं मेहंदी लगाने का तरीका तूबा बानो एवं रेशमा ने सिखाया। बच्चों के बीच रस्साकशी एवं कुर्सी दौड़ खेल कराए गए, जिनका सभी बच्चों ने आनंद लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बच्चों को गायन में पारंगत करने का काम राही विकास क्षेत्र की अध्यापिका अंजना चंद्रा ने किया। रस्साकशी में महराजगंज विकास क्षेत्र के अध्यापक मो. नसीम ने सहयोग किया। कला सिखाने का काम हरचंदपुर विकास क्षेत्र की अध्यापिका खुर्शीदा बानो ने किया। समर कैंप में नीलम मिश्रा, वंदना मिश्रा, आरती मिश्रा, अंशिका सोनकर, आस्था सिंह, दीक्षा वर्मा, रीता यादव ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली। लिटिल मिलेनियम प्ले ग्रुप स्कूल में समर कैंप के अंतिम दिन बुधवार को बच्चों ने पूल पार्टी और रेन डांस का लुत्फ उठाया। चक धूम धूम... गाने पर सभी बच्चे खुशी में झूमते हुए पानी के बीच नृत्य किया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एवं क्राफ्ट, कुकिंग जैसे हुनर भी सीखे। रोजाना बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया। समर कैंप के समापन के साथ ही स्कूल में छुट्टी हो गई। जुलाई के प्रथम सप्ताह में स्कूल खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed