फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decorating life with old and useless stuff

Lucknow News: पुराने और बेकार सामान से संवारी जिंदगी

Fri, 20 Sep 2024 06:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Decorating life with old and useless stuff
लखनऊ। मदद करना ही है तो इस तरह से करो कि लोग अपनी जरूरतें खुद पूरी कर सकें। इसी सोच ने प्राची और उनकी दोस्त सोनिया व विभा की जिंदगी बदल दिया। उन्होंने तय किया कि निशुल्क राशन की मदद एक-दो दिन तो दी जा सकती है, लेकिन इससे समाधान संभव नहीं है। इसलिए स्थायी मदद की कोशिश शुरू की।
विज्ञापन


घर में रखी सिलाई मशीन उठाकर दो महिलाओं का प्रशिक्षण शुरू किया, देखते-देखते ये कारवां 200 महिलाओं तक पहुंच गया। खास बात यह है कि पुराने और बेकार हो चुके सामानों से इन्होंने उत्पाद तैयार करवाने शुरू किए। पहले पुराने और बेकार सामानों से बैग, फोल्डर आदि तैयार करवाए, फिर जूट के सामान तैयार करवाने लगीं।
विज्ञापन


घर के काम के बाद का वक्त अपने काम को दिया

सोनिया कहती हैं कि हम लोग व्यक्तिगत स्तर पर सामाजिक कार्य पूरे करते रहते थे। इसी कड़ी में हमने आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाया। हमने इलाके में पता किया कि सुबह घर के काम निपटाने के बाद कौन-कौन महिलाएं दो से तीन घंटे निकाल सकती हैं। फिर उनके साथ मीटिंग करते, उन्हें अपने पैर पर खड़े होने के लिए प्रेरित करते हैं। 200 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। 14 महिलाएं सेंटर पर हमारे साथ जुड़ी हैं, जो इस वक्त 5000 रुपये तक प्रतिमाह अपना हाथ खर्च कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना बाजार खुद तलाश रहीं
घरेलू स्तर या प्रशिक्षण सेंटर पर काम करने वालों के सामने एक बड़ी समस्या आती है अपने उत्पाद को बेचने की। प्राची कहती हैं कि इसका भी रास्ता हमने निकाल लिया। हमाने व्हाट्स एप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से सेंटर पर तैयार उत्पाद की जानकारी लोगों तक पहुंचाना शुरू किया। इससे एक ऐसा नेटवर्क तैयार हुआ है कि यहां तैयार उत्पाद आसानी से बिक जाते हैं। लोग शादी-विवाह व अन्य समारोह में उपहार देने, पैकेजिंग करने के लिए हमसे सामान तैयार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed