फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Declaration of BJP office bearers, Lucknow dominates

भाजपा के अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की घोषणा, लखनऊ का दबदबा

Wed, 18 Nov 2020 08:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Nov 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Declaration of BJP office bearers, Lucknow dominates
लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा के अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की भी घोषणा हो गई। सूची में लखनऊ का जबरदस्त दबदबा दिख रहा है जबकि बाराबंकी जैसे कुछ जिलों को प्रतिनिधित्व ही नहीं मिल पाया है। क्षेत्रीय कमेटी में अध्यक्ष को छोड़कर 22 पदाधिकारी और नौ कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है। शेषनारायण मिश्र को पहले ही अवध क्षेत्र का अध्यक्ष घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन


आज घोषित 31 सदस्यीय अवध के क्षेत्रीय समिति में 14 लोग सिर्फ  लखनऊ के हैं। यह बात दीगर है इनमें दो लोगों के पते उनके गांव के लिखकर उन जिलों का प्रतिनिधित्व दिखाने की कोशिश की गई है। सूची से साफ  दिखाई देता है कि कोशिश करने के बावजूद सामाजिक संतुलन साधने में सफलता नहीं मिली है। घोषित 22 पदाधिकारियों में 15 अगड़े और पांच पिछड़े, एक अनुसूचित जाति और एक अन्य  हैं। अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र को शामिल कर लिया जाए तो अगड़ों की संख्या 16 हो जाती है। पदाधिकारियों में दूसरे दलों से आए हुए लोगों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष: राजीव मिश्र, डॉ. श्वेता सिंह, चंद्रा रावत, शिवभूषण सिंह, अमित गुप्त, जितेंद्र सिंह राय (लखनऊ), शिननायक वर्मा (अंबेडकरनगर) व पीयूष मिश्र (गोंडा)।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री: विजय प्रताप सिंह (लखनऊ), त्रयंबक तिवारी (अंबेडकरनगर) व नीरज वर्मा (सीतापुर)।
मंत्री:  दिलीप यादव (रायबरेली), कमलेश श्रीवास्तव व मणींद्र पांडेय (अयोध्या), चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू (बलरामपुर), संजय गुप्त व पी.के. वर्मा (हरदोई),  विनोद कुमार (लखनऊ), राजकिशोर मौर्य (लखीमपुरखीरी)।

कोषाध्यक्ष: सूरज श्रीवास्तव (लखनऊ)
कार्यालय मंत्री:   विमल सिंह (लखनऊ)
मीडिया प्रभारी:  डॉ. राजेश मिश्र (लखीमपुर)
सदस्य:  शंकर दयाल पांडेय (श्रावस्ती), राम बहादुर सिंह (हरदोई), रोहित वाल्मीकि (सीतापुर) ठाकुर प्रसाद गंगवार (लखीमपुरखीरी), अवधेश पांडेय बादल (अयोध्या), पुनीत गुप्त (उन्नाव), बीनाराज मिश्र (बहराइच), चेतन विष्ट व सरोज कुमारी (लखनऊ)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed