फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision over evaluation of board exam copies.

UP Board: कापियों के मूल्यांकन पर हुआ फैसला

Fri, 27 Mar 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Decision over  evaluation of board exam copies.

यूपी बोर्ड के कॉपियों का मूल्यांकन 30 मार्च से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा। प्रदेश में 235 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांची जाएंगी। इस दौरान सामूहिक नकल, गणित में 95 प्रतिशत तथा अन्य विषयों में 90 फीसदी से अधिक अंक मिलने पर दुबारा कॉपियां जांची जाएंगी।

विज्ञापन


उप प्रधान परीक्षक खुद इसे जांचेगा और इसकी पूरी रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा को भेजेगा। प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मूल्यांकन के दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामूहिक व अकेले नकल कराने की बात सामने आती है तो उपप्रधान परीक्षक अपनी रिपोर्ट व सिपारिश के साथ उपनियंत्रक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर क्षेत्रीय अपर सचिव को अग्रिम कार्यवाही के लिए उसकी कॉपी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं व परीक्षा केंद्रों के संबंध में कार्यवाही की जाएगी। जांच के दौरान यदि पता चलता है कि परीक्षक ने अनियमित रूप से मूल्यांकन किया है, तो पुनर्मूल्यांकन कराते हुए संशोधित प्राप्तांक परिषद कार्यालय को भेजे जाएंगे।

परीक्षक के खिलाफ भी होगी कार्रवाई

Decision over  evaluation of board exam copies.

इसके साथ ही संबंधित परीक्षक के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित करते हुए परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को इसकी जानकारी दी जाएगी।

प्रमुख सचिव ने मूल्यांकन केंद्रों, मूल्यांकन कार्य की शुचिता बनाए रखने तथा तय समय के अंदर मूल्यांकन कराने के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए हैं।

उन्हें कहा गया है कि वे मंडल में निर्धारित प्रत्येक मूल्यांकन केंद्रों पर उपशिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, सह जिला विद्यालय निरीक्षक व मूल्यांकन केंद्र न बनने वाले राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेंगे।

पर्यवेक्षकों को भी यह निर्देश दिया जाएगा कि वे रोजाना कम से कम दो केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अपनी देखरेख में मूल्यांकन कराएंगे।

अधिकारियों को आवंटित मूल्यांकन केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट की प्रगति प्रत्येक दिन सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद व क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव को देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed