फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision can be taken on making the retirement age of teachers 65 years in up

यूपी: उच्च शिक्षा मंत्री के साथ बैठक, शिक्षकों की सेवानिवृत्त उम्र 65 साल करने पर हो सकता है फैसला

Wed, 16 Aug 2023 08:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Aug 2023 08:43 PM IST
सार

यूपी में शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु 65 साल करने और पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों की एक बैठक 21 अगस्त को निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
Decision can be taken on making the retirement age of teachers 65 years in up
टीचरों की रिटायर्ड उम्र बढ़ सकती है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रदेश के विभिन्न शिक्षक व कर्मचारी संगठनों, प्राचार्य परिषद की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ 21 अगस्त को बैठक निर्धारित की गई है। बैठक में जहां शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु 65 साल करने, बायोमेट्रिक अटेंडेंस के विरोध, एक समान शुल्क, ग्रेच्युटी देने की मांग उठेगी।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन, ग्रेच्युटी आदि मुद्दों पर विस्तार से वार्ता करेंगे। उच्च शिक्षा के विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बैठक दोपहर एक बजे से सचिवालय मुख्य भवन में आहूत की गई है।
विज्ञापन


इसमें अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित संघ, अनुदानित महाविद्यालय-विश्वविद्यालय स्ववित्तपोषित अनुमोदित शिक्षक संघ, उप्र राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ, कानपुर, जौनपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, अवध व जौनपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, प्राचार्य परिषद, नैक ए ग्रेड शिक्षक संघ, उप्र विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ अलग-अलग समय पर वार्ता में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed