फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death of woman after attack

देवर के हमले में घायल भाभी की मौत

Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
death of woman after attack
लखनऊ। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नजरनगर गांव में शुक्रवार को देवर के हमले में गोली लगने से घायल रोली यादव की इलाज के दौरान शनिवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नजरनगर निवासी मोहित यादव ट्रैक्टर चलाकर जीवन यापन करता है। उसने इसी गांव निवासी राजेंद्र यादव की पुत्री रोली यादव (23) से दो साल पहले घर वालों की मर्जी के बिना शादी की थी। रोली के पांच माह का बेटा रुद्र है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद होने पर देवर सौरभ यादव ने रोली को गोली मार दी थी। पीठ पर गोली लगने से घायल रोली को पुलिस ने मलिहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान शनिवार को रोली की मौत हो गई। मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद ने बताया कि मामले में मोहित यादव की तहरीर पर आरोपी सौरभ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सौरभ की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर छह साल पहले बहन को भी मारी थी गोली
मलिहाबाद। मोहित यादव का कहना है कि उसने रोली से प्रेम विवाह किया था। इससे घर वाले नाराज थे। वह मकान के पिछले हिस्से में पांच माह के बेटे रुद्र व पत्नी रोली संग रहता था। जबकि मकान के अगले हिस्से में दोनों भाई सौरभ व गौरव रहते हैं। मोहित के मुताबिक, सौरभ आए दिन रोली से झगड़ता था। कई बार समझाने पर भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को वह रोली को गोली मारकर भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सौरभ की बहन रेशू ने भी प्रेम विवाह किया था। करीब छह साल पहले सौरभ ने बहन रेशू की ससुराल जाकर उसे भी गोली मार दी थी। रेशू ने ही सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे जेल भेजा था। कुछ समय पहले ही वह जेल से छूटा था। जानलेवा हमले में बहन की जान तो बच गई थी मगर सौरभ की गोली से रोली की जान चली गई। चार महीने पहले ही मोहित की मां प्रेम देवी की ब्रेन हैमरेज से मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed