फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death of raja ram pandey

पूर्व मंत्री राजाराम पांडेय का देर रात निधन

Fri, 01 Nov 2013 02:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 01 Nov 2013 02:45 AM IST
विज्ञापन
death of raja ram pandey

पूर्व मंत्री और प्रतापगढ़ जिले की विश्वनाथ गंज सीट से विधायक राजाराम पांडे का बृहस्पतिवार को आधी रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

विज्ञापन


वह 58 वर्ष के थे। रात में साढ़े ग्यारह बजे उनकी तबियत बिगड़ी।

उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

सपा सरकार बनने पर राजाराम पांडेय को खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री बनाया गया था।

वह राजभवन स्थित निवास में इकलौते बेटे संजय पांडेय के साथ रहते थे। मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाओं के बीच बृहस्पतिवार रात को वह मुख्यमंत्री से मिलने गए थे।
विज्ञापन


उनके सेवक लालाराम यादव ने बताया कि रात में घर लौटने पर करीब 11 बजे उन्हें उल्टी हुई।

इसके बाद वह गिर गए। संजय पांडेय और लालाराम उन्हें करीब 12 बजे सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
राजाराम पांडेय ने तीसरी बार 2012 का विधानसभा चुनाव प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज से जीता था।

अखिलेश यादव ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया था। लेकिन बाराबंकी की एक महिला अधिकारी के बारे में उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद 15 अप्रैल को उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1996 में पांडेय ने पहला चुनाव जनता दल के टिकट पर जीता था। 2002 में वह लोकजनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने 2007 का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed