{"_id":"66ce1a9361ea9d83f70d8e78","slug":"death-of-mother-and-child-during-delivery-uproar-among-family-members-shravasti-news-c-13-1-knp1080-848830-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के एक निजी अस्पताल में रविवार प्रसव कराने आई महिला व उसके नवजात की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीएचसी इकौना भेज अस्पताल सील कर दिया।इकौना नगर में डॉ. अंजुम परवीन मिस्बाह नर्सिंग होम का संचालन करती हैं। जहां रविवार को गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम हंसनाभारी निवासी रामनिवास अपनी पत्नी अंजना (35) का प्रसव करवाने आया था। अंजना का यह तीसरा बच्चा था। आरोप है कि डॉ. अंजुम परवीन क्लीनिक पर नहीं थीं। इस पर नर्स रेशमा ने फोन से डॉ. अंजुम परवीन को सूचना देकर महिला का इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान रामनिवास को ऑपरेशन कराने की बात बताई गई। जिसे सुनकर नाॅर्मल डिलीवरी कराने आई अंजना घबरा गई।
इसके बाद अंजना व उसके नवजात की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। जच्चा-बच्चा की मौत की जानकारी के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम इकौना ओमप्रकाश गुप्ता, इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दुबे, सीएचसी इकौना के चिकित्सक डॉ. राजेश पटेल ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
जांच के दौरान पता चला कि बिना अधिकृत डॉक्टर के ही क्लीनिक में चार मरीजों को भर्ती किया गया था। एसडीएम के निर्देश पर इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं क्लीनिक में भर्ती अन्य मरीजों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना स्थानांतरित कर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। मामले में राम निवास ने इकौना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन:::
जच्चा बच्चा की मौत के बात नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। मामले की जांच सीएमओ द्वारा की जा रही है। जो भी करवाई होनी है वह सीएमओ के स्तर से होगी। -ओम प्रकाश एसडीएम इकौना