{"_id":"5f0ee8b18ebc3e6359325d65","slug":"death-of-a-student-of-integral-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहेली के घर नोट्स लेने गई इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत, अचानक बिगड़ी हालत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहेली के घर नोट्स लेने गई इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत, अचानक बिगड़ी हालत
Wed, 15 Jul 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव में रहने वाली इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से फिजियोथेरेपिस्ट का कोर्स कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह केशवनगर निवासी सहेली के घर नोट्स लेने गई थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा को मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्त्राव की समस्या थी। सहेली के घर उसे काफी ज्यादा ब्लीडिंग हुई, जिससे मौत हो गई।
परिजनों ने किसी तरह का शक नहीं जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता एलआईसी में एजेंट हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है जबकि एक भाई है जो पढ़ाई कर रहा है। वह सोमवार सुबह घर के पास ही अपनी सहेली से मिलने गई थी।
काफी देर तक छात्रा वापस नहीं आई तो उसकी बहन ने कॉल किया। इस पर छात्रा ने कुछ देर बाद आने को कहा। हालांकि, शाम तक वह घर नहीं लौटी। पुलिस का कहना है कि शाम करीब सात बजे छात्रा की सहेली ने उसकी बहन को कॉल कर छात्रा की हालत बहुत खराब होने की बात बताई। कहा, उसे काफी ब्लीडिंग हो रही है।

मोबाइल फोन से कॉल डिटेल व चैट डिलीट करने का शक
छात्रा को इलाके के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने किसी पर आरोप लगाया है न ही कोई तहरीर दी है। छात्रा को पहले से ही कुछ शारीरिक समस्याएं होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
छात्रा के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड डिलीट करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने छात्रा से गैंगरेप के भी मैसेज चलाए। पुलिस मैसेज चलाने वालों की जानकारी जुटा रही है।