फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death in private hospital, employees fled leaving the body in government hospital

Lucknow News: निजी अस्पताल में मौत, सरकारी में लाश छोड़कर भागे कर्मचारी

Tue, 09 Dec 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Death in private hospital, employees fled leaving the body in government hospital
लखनऊ। कृष्णानगर स्थित निजी अस्पताल में सोमवार सुबह मरीज की मौत के बाद कर्मचारी शव को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में छोड़कर भाग गए। वहां लाश कई घंटे तक लाश लावारिस पड़ी रही। बाद में अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के रहने वाले कर्मवीर सिंह (37) सोमवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकले, मगर रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर वह खुद ही इलाज के लिए सुबह करीब 8 बजे एसकेडी अस्पताल पहुंच गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, लेकिन निजी अस्पताल ने परिजनों को इसकी जानकारी देने के बजाय मौत को छिपाने की कोशिश की और शव को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों और स्टाफ ने जब लंबे समय तक स्ट्रेचर पर शव पड़ा देखा तो अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें निजी अस्पताल के दो कर्मचारी यूनिफॉर्म में स्ट्रेचर पर शव लाते और इमरजेंसी के बाहर छोड़कर भागते हुए दिखे। शव लगभग चार से पांच घंटे तक वहीं लावारिस पड़ा रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव की पड़ताल की, मृतक की जेब से मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मवीर के परिवार में पत्नी अंजू, बेटा युवराज और बेटी प्रज्ञा है। परिजनों ने निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही और शव छुपाकर भेजने का आरोप लगाया है। इस संबंध में निजी अस्पताल के संचालक डॉ. आशीष सिंह से फोन और मेसेज के जरिये कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला

अस्पताल ने एंबुलेंस का नंबर भी ट्रेस किया
लोकबंधु अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज से उस एंबुलेंस का नंबर भी ट्रेस किया है, जिससे शव लाया गया था। नंबर पुलिस को सौंप दिया गया है।

Iनिजी अस्पताल के कर्मचारी लावारिस हालत में शव इमरजेंसी में छोड़कर गए थे। फुटेज सुरक्षित है और पुलिस को दे दिया गया है।I
I- डॉ. संगीता गुप्ता, निदेशक, लोकबंधु अस्पतालI
Iकरीब दो बजे लोकबंधु अस्पताल में लावारिस शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन शिकायत देंगे तो निजी अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी।I
I- पीके सिंह, इंस्पेक्टर, कृष्णानगरI
Iजांच के दौरान आरोप सही मिले तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई होगी। I
I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article