फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death in accident with train

लखनऊ : रेल ट्रैक पर बैठकर पीता था सिगरेट, अबकी बार मौत बनकर आई ट्रेन

Thu, 05 May 2022 12:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2022 12:42 PM IST
सार

राजेंद्र अक्सर रेल ट्रैक पर बैठकर सिगरेट पीता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह ट्रैक पर बैठा सिगरेट पी रहा था। तभी बादशाह नगर की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
death in accident with train
रेलवे ट्रैक

विस्तार

लखनऊ में हसनगंज के निरालानगर रेल ट्रैक पर मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के समय युवक रेल ट्रैक पर बैठकर सिगरेट पी रहा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई अभय सिंह के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (20) के रूप में हुई है। हादसा स्थल से कुछ दूरी पर राजेंद्र झोपड़ी बनाकर रहता था। परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र अक्सर रेल ट्रैक पर बैठकर सिगरेट पीता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह ट्रैक पर बैठा सिगरेट पी रहा था। तभी बादशाह नगर की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर हसनगंज अशोक सोनकर के मुताबिक, परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed