फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death in accident

Lucknow News: गंगा स्नान कर लौट रहे दो युवकों की हादसे में मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
death in accident
परशदेपुर (रायबरेली)। गंगा स्नान कर सोमवार सुबह बाइक से लौट रहे दो युवक व एक किशोर को डीह क्षेत्र में बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। इस हादसे में प्रधान के पुत्र समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

डीह क्षेत्र के दोस्तपुर बुढ़वारा गांव की प्रधान विमला देवी का बेटा इंद्रजीत पाल उर्फ लकी (23) रविवार को गांव के शुभम साहू (22) व अतुल पाल (14) के साथ बाइक से ऊंचाहार के गोकना घाट पर स्नान करने गया था। स्नान करने के बाद सोमवार सुबह तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

घर से एक किमी. पहले ही परशदेपुर-अठेहा रोड पर प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे एक डंपर ने डीह रजबहा पुल के पास बाइक में टक्कर मार दी। इइ हादसे में इंद्रजीत पाल व शुभम साहू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर लेकर उसका चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक बाइक इंद्रजीत चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में लगी चोट को मौत की वजह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

प्रधान पुत्र की चार दिन पहले हुई थी शादी
प्रधान के पुत्र इंद्रजीत की 23 नवंबर को अमेठी के फुरसतगंज क्षेत्र के डिघिया निवासी कोमल के साथ शादी हुई थी। कोमल 26 नवंबर की शाम अपने मायके गई थी। सुबह पति की मौत की खबर मिलने पर ससुराल पहुंची कोमल दहाड़ मारकर कर रोने लगी। इंद्रजीत के पिता शिव बालक की गत 22 मार्च को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मां विमला देवी के साथ अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, मृतक शुभम की मौत से उसकी मां मिथिलेश व पिता अमरनाथ के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed