{"_id":"5b07e0304f1c1bb16e8b47ca","slug":"death-due-to-heat-stroke-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गर्मी का कहर : कानपुर में छह की मौत, इलाहाबाद में मासूम ने ट्रेन में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में गर्मी का कहर : कानपुर में छह की मौत, इलाहाबाद में मासूम ने ट्रेन में दम तोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 May 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में भीषण गर्मी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। 45-46 डिग्री तापमान के बीच चल रही तेज लू अब जानलेवा साबित हो रही है। लू की चपेट में आकर अब तक कानपुर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इलाहाबाद में एक छह माह के बच्चे की भी मौत की खबर है। डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल एक्सप्रेस में सफर के दौरान गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ी थी।
मौसम का पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उमस के चलते बेचैनी बढ़ रही तो तेज धूप ने घर से निकलना दूभर कर दिया है। घर से निकलने वाले लोग अब लू की मार झेल रहे हैं। कानपुर में लू की चपेट में आकर कई लोग बीमार हो गए। इनमें से मूलगंज निवासी चुन्नी (65), मड़ियांव (लखनऊ) की जनार्दन (86), जालौन की सत्यवती (70) और कन्नौज की शमा (27) की हालत बिगड़ने पर उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, गुरुवार को सभी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने इनकी मौत की वजह भीषण गर्मी की चपेट में आना बताया।
इनके अलावा कानपुर के जाजमऊ ताड़बगिया में धूप में काम कर रहे महाराजपुर के सूर्याखेड़ा निवासी रमेश की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी उसे लकर कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इसके अलावा उन्नाव निवासी उदित नारायण (70) को लू लगने पर गंभीर हालत में हैलट इमरजेंसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में गर्मी के कारण एक 6 माह के बच्चे ने दम तोड़ दिया। घंटों लेट चल रही ये ट्रेन इलाहाबाद पहुंची ही थी कि इसे फिर स्टेशन के आउटर पर रोक दिया गया। इसी बीच कोच एस-8 में सफर कर रहे एक दंपती के छह माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि रेलवे स्टाफ को खबर दी गई लेकिन कोई भी मदद करने नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए यात्रियों ने इलाहाबाद स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि गर्मी के कारण ही बच्चे की मौत हुई है। अफसरों ने मामले की जांच का आश्वासन देकर किसी तरह सभी को शांत कराया।
वहीं, अन्य जिलों के अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डायरिया की चपेट में आकर बच्चे और बड़े सब बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों ने गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। इसके अलावा जब भी घरा से बाहर निकलें तो सिर, नाक और मुंह को सूती कपड़े से ढंक कर ही निकलने की भी सलाह देते हैं।

अभी और बढ़ेगी गर्मी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ड्राई वेदर कंडीशन डवलप होने के चलते तपन जारी है। मौसम विभाग ने अभी प्रदेश में हीट वेव कंडीशन के संग कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिमी इलाकों से आ रही शुष्क गर्म हवाओं के चलते प्रदेश में चल रही लू के थपेड़े परेशान करेंगे। वैज्ञानिकों ने कहा कि 29-30 मई को यूपी के कुछ क्षेत्रों में हल्की आंधी की संभावना है।