{"_id":"2523eb8698a8833911aa265bab78a57f","slug":"deadly-electric-polls-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सड़कों पर झूलती रहती है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां सड़कों पर झूलती रहती है मौत
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 16 Sep 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
अजीत रस्तोगी, इंदिरानगर
राजधानी में अगर आपको बिजली विभाग की लापरवाही देखनी है, तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है।
जगह-जगह सड़कों पर तिरछे खड़े ये बिजली के खम्भे और जमीन तक लटक रहे ये जानलेवा तार विभाग की लापरवाही की गवाही दे रहे हैं।
एक मायावती सरकार थी, जिसमें शहर की हर सड़क-हर गली चमकती रहती थी। एक ये समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार है, जिसमें विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद किसी शिकायत की सुनवाई नहीं होती। सुनवाई हो भी जाती है, तो उनका कोई समाधान नहीं निकलता।
बीते दिनों मैंने सड़क पर लटकती इस मौत की जानकारी पास के ही सब स्टेशन पर दी, लेकिन कुछ दिनों बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लगता है, बिजली विभाग किसी मौत का इंतजार कर रहा है। अक्सर बिजली विभाग के कर्मचारी कोई न कोई बहाना बना देते हैं।
कभी कहते हैं कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और नगर निगम को इस खम्भे की मरम्मत करवानी चाहिए तो कभी बात कल पर टाल देते हैं। न जाने यह तस्वीर कब तक यूं ही रहेगी।