फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadly attack on VHP leader and son in Sultanpur.

विहिप नेता और बेटे पर जानलेवा हमला: पाइप लाइन विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, पिता-पुत्र घायल

Sun, 02 Feb 2025 04:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Feb 2025 04:20 PM IST
सार

सुल्तानपुर में कादीपुर कोतवाली में पाइप लाइन के विवाद में विहिप नेता व उनके बेटे पर जानलेवा हमला हो गया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Deadly attack on VHP leader and son in Sultanpur.
हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर में कादीपुर कोतवाली अंतर्गत कटसारी में रविवार को मामूली विवाद में गोली चल गई। गोली युवक के गाल में छूकर निकली है। वहीं युवक के पिता को भी दबंगो ने असलहे के बट से पीटकर घायल किया है। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कादीपुर कोतवाली अंतर्गत कटसारी निवासी सत्येंद्र मिश्रा (48) का उनके पड़ोसी दीपक मिश्रा से रविवार को क्षेत्र में बिछी पाइप लाइन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई तभी दीपक मिश्रा असलहा लेकर आया और सत्येंद्र मिश्रा को उसके बट से पीटने लगा। इस पर सत्येंद्र का पुत्र ऋतिक मिश्रा (24) पिता को बचाने के लिए दौड़ा।
विज्ञापन


आरोप है कि तब तक दीपक ने ऋतिक पर फायर झोंक दिया। गोली उसके गाल में लगकर निकली गई और वो जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तब तक हमलावर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर इंस्पेक्टर एके सिंह मौके पर पहुंचे और घायल पिता पुत्र को सीएचसी लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पिता पुत्र का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पिस्टल का खोखा मिला है। इस बाबत सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी है। इंस्पेक्टर जांच कर रहे है, आपसी विवाद में घटना हुई है। चोट कैसे आई है ये डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है घायल सत्येंद्र विश्व हिंदू परिषद समरसता प्रमुख प्रखंड कादीपुर के पद पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed