फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody of kidnapped boy found in sultanpur

बाघा बॉर्डर पर मांगी 50 लाख फिरौती, सुल्तानपुर में दफना दी लाश

Wed, 20 Jan 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ-फैजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ-फैजाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
deadbody of kidnapped boy found in sultanpur

फैजाबाद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के लापता युवक हरिओम नरायन पांडेय उर्फ रवि के रिश्तेदार के मोबाइल पर 50 लाख फिरौती के लिए फोन और मैसेज आने के अगले ही दिन उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सोमवार को अपहरणकर्ताओं ने पहले फोन पर धमकी दी और फिर मैसेज किया कि भाई के बदले 50 लाख रुपये की रकम लेकर बाघा बॉर्डर आओ, वरना उसकी वहीं पर लाश मिलेगी। मामले में अगवा युवक के भाई पीयूष ने अज्ञात के खिलाफ मंगलवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को ही सुल्तानपुर जिले के गांव में दफनाई गई एक लाश मिली। पीयूष ने इसकी शिनाख्त रवि के रूप में की है।
रामपुर सर्धा निवासी रवि (21) क्षेत्र के ग्रामोदय पीजी कॉलेज से बीएससी करने के बाद लखनऊ में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था।

वह 10 जनवरी को घर आया था। माता-पिता के गंगासागर जाने के बाद 14 को लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। पीयूष पांडेय का कहना है कि 14 जनवरी को उसने रात करीब आठ बजे रवि के मोबाइल पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जनवरी को भी मोबाइल स्विच ऑफ मिला तो अनहोनी की आशंका होने पर हॉस्टल के उसके साथियों को फोन किया। पता चला कि रवि हॉस्टल लौटा ही नहीं। पीयूष ने लखनऊ में खोजबीन की। इसके बाद वापस गांव पहुंच पूराकलंदर पुलिस को 17 जनवरी को शिकायत की। रवि बीबीडी के सामने अरनव
बॉयज हॉस्टल में मेस चलाता था।

ब्रांडेड जूते-कपड़े का था शौक

deadbody of kidnapped boy found in sultanpur

18 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे रवि के जीजा सुनील मिश्रा व पिता सूर्य नरायन मिश्र जो लखनऊ में रहते हैं, उनके मोबाइल पर 7233084696 से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उसने रवि को बनारस से अगवा कर लिया है। बाघा बॉर्डर पर 25 जनवरी को एक शख्स मिलेगा, उसे 50 लाख रुपया देना है वर्ना लाश मिलेगी।

हरिओम के अपहरण व कत्ल की खबर मिलते ही अरनव बॉयज हॉस्टल खाली हो गया। यहां रहने वाले छात्र कमरों पर ताला लगाकर इधर-उधर चले गए। विनय ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले छात्र पुलिस के झंझट के डर से गायब हो गए हैं।

जिस नंबर से फिरौती का फोन आया था, पुलिस ने संबधित नंबर की कॉल डिटेल खंगालने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए संबधित निजी दूरसंचार कंपनी से कॉल डिटेल व उसके धारक का ब्यौरा मांगा गया है। उधर एसपी देहात का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।

विनय ने बताया कि हरिओम के हॉस्टल में 30-35 छात्र रहते हैं, जिससे अच्छी-खासी आमदनी होती थी। उसके दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी है। बीबीडी के कई छात्र, हॉस्टल में रहने वाले लड़के और उनके परिचितों के साथ हरिओम का उठना-बैठना था। उसने दोस्तों के साथ खूब पार्टी कीं। ब्रांडेड कपड़े और जूते उसका पहला शौक थे। 

विनय ने बताया कि करीब छह माह पहले हरिओम का फैजाबाद में ही दोस्तों से झगड़े में सिर फट गया था। उक्त दोस्त इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करते हैं और अक्सर बीबीडी के सामने स्थित हरिओम के हॉस्टल भी आते थे। हरिओम हॉस्टल लौटा तो उसके सिर पर पट्टी बंधी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed