फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadbody of a married woman found floating in raebareilly parents says its suicide after fight with husband

रायबरेली: नहर में बहता मिला विवाहिता का शव, परिजन बोले- पति से विवाद के कारण की आत्महत्या

Sun, 13 Sep 2020 01:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 13 Sep 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Deadbody of a married woman found floating in raebareilly parents says its suicide after fight with husband
शाहिदा बानो उर्फ रूबी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के बाछूपुर गांव में देर शाम ग्रामीणों ने बछरावां रजबहा में एक युवती का शव बहता हुआ देखा। लोगों ने शव की फोटो और वीडियो बना ली, और उसे वायरल कर दिया। फोटो वीडियो वायरल होते ही बछरावां पुलिस हरकत में आई। 

विज्ञापन


देर रात लगभग 10 बजे शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास करती रही। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे मीरख नगर थाना निगोहा जनपद लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी शाहिदा बानो उर्फ रूबी (21) वर्ष के रूप में की। 
विज्ञापन


शिनाख्त होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मीरख नगर थाना निगोहा जनपद लखनऊ निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि बेटी शाहिदा बानो की शादी 2018 में उन्होंने मुसंडी कालूखेड़ा थाना मौरावा निवासी मोहम्मद अरशद से की थी, जिससे उसका 1 साल 8 माह का लड़का बिलाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामाद अरशद मुंबई में टेलर का काम करता है। ईद के त्योहार पर रूबी मायके आई थी तब से यहीं पर थी। शनिवार की सुबह उसकी अपने पति से फोन पर बातचीत हुई और कुछ कहासुनी हुई। 

दोपहर लगभग एक बजे रूबी घर से दवा लेने की बात कहकर निकली और देर शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की जाती रही। आज पता चला कि बछरावां थाने में लाश मिली है। पहचान की तो यह लाश उनकी लड़की रूबी की ही है। 


पिता असलम सिद्दीकी का कहना है कि पति से नाराज होकर ही रूबी ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed