{"_id":"6000a3538ebc3e32c276dd18","slug":"deadbody-found-in-hotel-lucknow-news-lko559894171","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, होटल के कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, होटल के कमरे में मिला शव
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में इलाज करा रहे विजय कुमार (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव हुसैनगंज के एक होटल के कमरे में पड़ा मिला। होटलकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक, बिहार केपूर्वी चंपारण निवासी विजय कुमार को लिवर की बीमारी थी। वह पीजीआई में इलाज कराने के लिए 11 जनवरी को लखनऊ आया था। विजय हुसैनगंज स्थित होटल इंटर रिजेंसी के कमरा नंबर 202 में ठहरा था। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे होटल के कर्मचारी विजय के कमरे पर पहुंचे। काफी देर तक पर दस्तक देते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
होटल मैनेजर ने हुसैनगंज पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस ने कमरा खोलकर देखा तो विजय का शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे से शराब की बोतल और तंबाकू की पुड़िया मिली है। पुलिस ने विजय के मोबाइल से उसके परिवार को सूचना दी है। पुलिस जांच कर रही है।