फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deadbody found in a flat of father in law of ssp etah

एसएसपी एटा के ससुर का शव फ्लैट में मिला

Thu, 24 Mar 2022 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
deadbody found in a flat of father in law of ssp etah
लखनऊ। बीबीडी इलाके में सिल्वर लाइन अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहने वाले त्रिवेंद्र सिंह (72) का शव फ्लैट में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक त्रिवेंद्र सिंह एसएसपी एटा उदय शंकर सिंह केससुर थे। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से देवरिया निवासी त्रिवेंद्र सिंह बीबीडी यूनिवर्सिटी के सामने स्थित सिल्वर लाइन अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में अकेले रहते थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब उनके घर पर काम करने वाली नौकरानी उनके घर पहुंची तो देखा कि त्रिवेंद्र अचेत अवस्था में कुर्सी पर पड़े हुए हैं। सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद त्रिवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पेक्टर अजय शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। शव को परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed