{"_id":"6238dee2800917383256fc17","slug":"deadbody-found-hanging-of-a-prisoner-lucknow-news-lko622557361","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने भाई के हत्यारे कैदी का शव जेल में लटका मिला, आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने भाई के हत्यारे कैदी का शव जेल में लटका मिला, आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आदर्श कारागार में सोमवार को भोर में सजायाफ्ता कैदी का शव बैरक के बाहर पानी के पाइप के सहारे लटकता मिला। उसके गले में चद्दर का फंदा लगा था।
प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज शैलेन्द्र कुमार गिरी के मुताबिक, कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित धमना बुजुर्ग निवासी कैदी सुनील कुमार अपने भाई की हत्या के आरोप में वर्ष 2006 से जेल में है। भाई की हत्या में उसकी भाभी राजवती भी जेल में थी जो एक साल पहले रिहा हो गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा मिलने के बाद उसे जिला जेल से केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ भेज दिया गया। शासन के आदेश पर उसे 11 जनवरी 2014 को आदर्श कारागार में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं उसकी भाभी राजवती को नारी बंदी निकेतन भेजा गया। मृतक करीब आठ साल से मॉडल जेल में था और सफाई कमान में स्वच्छकार था।
प्रभारी जेल अधीक्षक सीपी त्रिपाठी के मुताबिक, सोमवार सुबह गिनती में एक बंदी कम मिला तो छानबीन शुरू की गई। सुबह करीब छह बजे प्रथम तल की बैरक संख्या दो-डी के पीछे पानी की पाइप से चद्दर के सहारे उसका शव लटकता मिला। सूचना पाकर जेल अधीक्षक व जेलर समेत जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेल प्रशासन ने अफसरों के साथ ही गोसाईंगंज पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गिरी जेल पहुंचे और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रभारी जेल अधीक्षक सीपी त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की भाभी राजवती भी उसके भाई की हत्या के आरोप में नारी बंदी निकेतन में थी जो गत 28 जनवरी 2021 को रिहा हो गई। उसकी बैरक में साथ रहने वाले कैदियों ने बताया कि जेल से छूटने के बाद उसकी भाभी ने किसी से शादी कर ली। इसी बात को लेकर वह तनाव में था।