{"_id":"5c63198cbdec224dab60059a","slug":"dead-girl-found-alive-by-accused-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी :पांच माह तक जिसकी हत्या में काट रहे थे सजा, वह पति संग मिली जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी :पांच माह तक जिसकी हत्या में काट रहे थे सजा, वह पति संग मिली जिंदा
Wed, 13 Feb 2019 12:37 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
girl Kidnapping
- फोटो : livemint.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के दरियाबाद इलाके में एक फिल्मी किस्सा देखने को मिला। जब लगभग एक वर्ष पहले मरी छात्रा जिंदा पति के साथ मिली। और तो और उसे बरामद भी उन लोगों ने किया जो उसकी मौत के इल्जाम में सजा काट रह थे।
विज्ञापन
मरने के बाद छात्रा का शव बरामद होने पर परिवारीजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन तक किया था। इसके बाद अज्ञात के नाम दर्ज हुए अपहरण और हत्या के मुकदमे में दो परिवारों की खुशियां तबाह हो गई। दो निर्दोष नवयुवक जेल भेजे गए। पांच माह जेल में रहने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हुई। मजेदार बात तो यह है कि साजिश का शिकार हुए दोनों युवकों ने मंगलवार को जहांगीराबाद थानाक्षेत्र से उक्त छात्रा को स्थानीय पुलिस की मदद से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पूरा मामला दरियाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नुहरेपुर अंतर्गत तारापुर का है। यहां निवासी भग्गुलाल यादव की पुत्री नेहा यादव इंटर की छात्रा थी और बीते वर्ष छह मार्च को स्कूल जाने के बाद गायब हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बीच आठ मार्च को शारदा सहायक नहर सिरौलीगौसपुर की नहर में एक लड़की का शव पुलिस ने शव बरामद किया जिसकी शिनाख्त पिता भग्गुलाल ने अपनी पुत्री नेहा यादव के रूप में किया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने शव को मालिनपुर चौराहे पर रखकर प्रदर्शन भी किया था। घटना के करीब पच्चीस दिन घर वालो के शक और अपनी तफ्तीश के बल पर पुलिस ने अनिल यादवपुत्र त्रिभुवन यादव निवासी मालिनपुर व राजू सिंह पुत्र विशम्भर निवासी दत्तपुरवा को गिरफ्तार कर लिया। उनको नामजद करते हुए अपहरण और हत्या के मुकदमे में जेल भेज दिया था। एसओ मदनपाल ने बताया कि पुलिस ने नेहा को उसके पति प्रेम चन्द यादव के घर से बरामद कर लिया। कोर्ट मैरिज करने के बाद वह पति संग जहांगीराबाद में रह रही थी। नेहा का तीन माह का एक बेटा भी है।