{"_id":"642732eb1714cc28f103d686","slug":"dead-body-thrown-in-the-field-after-killing-a-young-man-raebareli-news-c-13-1-159324-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
Sat, 01 Apr 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को खेत में एक युवक का शव पड़ा मिलने से दहशत फैल गई। युवक के सिर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव को खेत में फेंकने की आशंका जताई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
महापतगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खेत में एक युवक का शव देखा तो दंग रह गए। सिर पर चोटों के निशान थे। शव बुरी तरह सड़ चुका है। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई। इसके बाद शव को यहां ठिकाने लगाया गया। कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।