{"_id":"6546983bd59a451741007874","slug":"dead-body-raebareli-news-c-101-1-slko1032-6384-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव
Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के रामपुर मजरे सातनपुर में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ की डाल में लगे रस्सी के फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान गांव के सत्यम सिंह (20) के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस की छानबीन में पता चला कि सत्यम शुक्रवार रात करीब आठ बजे सामान खरीदने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह घर से कुछ दूर पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला। गांव पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
परिजनों के मुताबिक सत्यम कस्बे में कॉस्मेटिक की एक दुकान में काम करता था। सत्यम की मौत से मां मीना, पिता संतोष, भाई सौरभ व सचिन का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।