फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of Zaid found drowned in canal, search for harem underway

Lucknow News: नहर में डूबे जैद का शव मिला, हरम की हो रही तलाश

Mon, 20 May 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 20 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Zaid found drowned in canal, search for harem underway
गिलौला/तुलसीपुर (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम तुरहनी बलराम स्थित सरयू नहर के वाटरफॉल में रविवार को नहाते समय दो किशोर डूब गए थे। इनमें से एक का शव सोमवार को भौंसवा गांव के निकट उतराता मिला। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दूसरे किशोर की तलाश के लिए नहर में जाल डाला जा रहा है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना कोतवाली देहात के ढपालीपुरवा निवासी मोहम्मद जैद अंसारी रविवार को अपने दोस्त हरम अंसारी पुत्र अली अहमद, सलमान, फैजान व सुहेल के साथ सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली मोड़ घूमने आया था। जहां से पांचों दोस्त सरयू नहर के तुरहनी बलराम स्थित वाटरफॉल में नहाने चले गए। वहां नहाते समय जैद व हरम गहरे पानी में डूब गए थे। सलमान, फैजान व सुहेल की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दोनों किशोर की नहर में तलाश करा रहे थे। सोमवार सुबह भौसावा गांव के पास नहर में एक शव उतराता दिखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने सोनवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान परिवार के लोगों ने जैद के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं हरम की तलाश में पुलिस में जाल डलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed