{"_id":"6455624438c590010f06e404","slug":"dead-body-of-youth-is-found-lucknow-news-c-13-lko1018-219462-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने की जांच की मांग
Sat, 06 May 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 06 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना इलाके में एक नाले में शाहनवाज (35) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर के रामकोट का शाहनवाज चांसलर क्लब के पास राहुल के गैराज में डेंटिंग का काम करता था।
मृतक के भाई सुल्तान ने बताया कि चार दिन पहले वह रामकोट से आशियाना जाने की बात कहकर निकला था। बुधवार को उसके अपने भाई व मालिक से बात भी हुई थी। बुधवार शाम गैराज बंद करके राहुल अपने घर चला गया था, जबकि शाहनवाज गैराज में अकेला था।
बृहस्पतिवार शाम उस का शव जब लोगों ने गैराज से थोड़ी दूर नाले में पड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी। सुल्तान ने बताया कि शाहनवाज नशे का लती और अविवाहित था। (संवाद)