फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of young man found on rail track

निजी कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Thu, 27 Jun 2019 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found on rail track
घर से काम की बात कहकर निकला था निजी कंपनी का कर्मचारी, रेल ट्रैक पर शव मिलने से मची अफरातफरी
विज्ञापन

आशियाना के सेक्टर जी एलडीए कॉलोनी निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी नीरज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मंगलवार रात घर से किसी काम की बात कहकर निकला और लौटकर नहीं आया।
बुधवार सुबह रेलवे पटरियों पर उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर शराब की बोतलें मिली हैं। परिवारीजनों का कहना है कि नीरज शराब नहीं पीता था। साजिश की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि नीरज मूलरूप से मोहनलालगंज में मऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास का रहने वाला है और यहां मां सरिता, बहन श्वेता और मीनाक्षी के साथ किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता अशोक कुमार का देहांत हो चुका है। मीनाक्षी ने बताया कि मंगलवार रात भाई घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नही मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने की जानकारी दी।
फोटो दिखाने पर पुलिसकर्मियों ने शव नीरज का बताया तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मीनाक्षी का कहना है कि जिस जगह पर भाई का शव मिला था, वहां शराब की बोतलें पड़ी थीं।

उसने कहा कि भाई शराब नही पीता था। उसकी मौत के पीछे जरूर कोई साजिश है। इंस्पेक्टर ने कहा कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। परिवारीजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed