{"_id":"6775875db86e758c92080c6e","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108617-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र कटरा के ग्राम चक्र भंडार निवासी युवक की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव अहाते में बड़ेर के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची कटरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चक्र भंडार निवासी ओम प्रकाश यादव के तीन पुत्र थे, जिसका बड़ा बेटा अशोक अग्निवीर है। दूसरा पुत्र सुशील (19) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। वहीं, छोटा बेटा विक्रम (16) भी पढ़ाई कर रहा है। ओमप्रकाश का गांव के बाहर अहाता है, जिसमें रहकर सुशील न सिर्फ पढ़ाई करता था, बल्कि मवेशियों की रखवाली भी करता था। इसी अहाते में बुधवार सुबह सुशील का शव फंदे से लटकता मिला। पास में ही उसकी किताबें और मोबाइल फोन भी रखा था। इसकी सूचना ओम प्रकाश ने कटरा पुलिस को दी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कटरा गणनाथ प्रसाद का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।