फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dead body of young man found hanging after a quarrel with his wife

संदिग्ध हालत में ई-रिक्शा चालक का लटकता मिला शव, पत्नी समेत दो पर मुकदमा

Tue, 01 Nov 2022 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging after a quarrel with his wife
मोहनलालगंज के धनवारा में सोमवार को संदिग्ध हालात में ई-रिक्शा चालक प्रदीप सिंह (35) का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार रात में चालक का पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसके 10 वर्षीय बेटे ने मां व उसके साथी पर हत्या कर शव लटकाने की बात कही है।
चालक के भाई महेंद्र सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज कुलदीप दूबे के मुताबिक, चालक के बेटे ने बताया कि रविवार की रात मां ज्योति अपने साथी योगेंद्र सिंह चौहान के साथ स्कूटी से आई थी।
इसके बाद दोनों ने पापा की पिटाई की और कमरे में ले गए। दोनों लोग रस्सी भी लाए थे। बच्चे ने बताया कि शोर मचाने पर मां ने उसे घर के ऊपर वाले हिस्से में भेज दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद मां बड़ी बेटी को लेकर चली गईं। इसके बाद उसके बड़े भाई ने कमरे में जाकर देखा तो पिता फंदे से लटकते हुए छटपटा रहे थे।
यह देखकर दोनों बच्चे सहम गए और अंधेरा होने के चलते छह घंटे तक बैठे रहे। सुबह होने पर बाहर निकले और शोर मचाया। पड़ोसियों को पूरी बात बताई।
इस बीच मौत की सूचना पर प्रदीप के ससुरालीजन भी पहुंच गए। इससे गांव के लोगों का पारा चढ़ गया और ज्योति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के दाहिने तरफ व पीछे चोट के निशान हैं। हाथ-पैरों में भी चोट के निशान हैं। फिलहाल बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
पांच महीने पहले छोड़कर चली गई थी
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, ई-रिक्शा बेचने के बाद घर में तंगी होने से प्रदीप व ज्योति में आए दिन झगड़ा होने लगा था। प्रदीप ने पैतृक जमीन बेचकर पक्का मकान बनवाया था और कृषि भूमि भी खरीदी थी, जिसे पत्नी के नाम कर दिया था। करीब पांच महीने पहले ज्योति पति को छोड़कर योगेंद्र के साथ रहने लगी थी।

बेटी को परेशान करने का आरोप
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, जानकारी में आया है कि प्रदीप अपनी तेरह वर्षीय बेटी को परेशान करता था। रविवार को तंग करने पर बेटी ने मां को कॉल की थी। इसके बाद ही ज्योति अपने साथी के साथ पहुंची थी। झगडे़ के दौरान ज्योति ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed